नव वर्ष 2026 अभिवन्दन"

नव वर्ष 2026 अभिवन्दन"
नवीन सिंह राणा द्वारा रचित

नव वर्ष लिय नव प्रभात,
आया धरती पर आज।
नव जीवन लिऐ प्रफुल्लित,
लिए मस्तक पर स्वर्ण ताज।

सप्त किरणे कर रही स्वागत,
शत शत बार करती अभिनंदन।
सकल प्रकृति स्व हृदय से,
कर रही नव वर्ष 2026 अभिवन्दन।

वसुंधरा मुस्करा रही है प्रतिपल,
नव सृजनता भरी कण कण जड़ चेतन में।
सुख शांति हो जन जन मन मन,
प्रेम, श्रद्धा, सम्मान हो सबके अंतर्मन में।

सकल विश्व में छाए सद्भावना,
कहीं न कलह, न जन संहार हो।
नव वर्ष की पावन वेला में अब,
हर क्षण हर हृदय में कटुता न ,प्यार हो।

इसी भाव से नव वर्ष 2026 की,
मेरी शुभकामनाएं अंगीकार करो।
नव वर्ष में "नवीन" सफलताएं मिले,
हे शुभ चिंतक! अनमोल खुशियां स्वीकार करो।
अनमोल खुशियां स्वीकार करो।
🖊️नवीन सिंह राणा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेवानिवृत्त शिक्षक: समाज का मौन निर्माता और प्रेरणा के जीवंत स्रोत

थारू भाषा समर कैंप 2025 :थारू भाषा-संस्कृति संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल

बाल शोध मेला: जीपीएस चकरपुर में आयोजित बाल शोध मेले का अध्ययन और अनुभव