खेल खेल में english की समझ: एक गतिविधि विद्या विज्ञान की प्रस्तुति

खेल खेल में english की समझ: एक गतिविधि 
नवीन सिंह राणा द्वारा तैयार किया गया ।



राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरुखुर्द 2 में विद्यालय की  प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजूबिष्ट जी द्वारा एक बहुत ही रुचिकर ,आनंदमई और ज्ञानवर्धक गतिविधि कराई गई जिसमें छात्रों ने खूब आनंद लिया और अपनी याददाश्त और ज्ञान को बढ़ाया ।

गतिविधि का उद्देश्य:
1: मेमोरी को बढ़ाने हेतु,
2: इंगलिश विषय में रुचि उत्पन्न करने हेतु 
3: अंग्रेज़ी के छोटे छोटे शब्दों की समझ व उच्चारण विकसित करने हेतु।
4: इंगलिश विषय के प्रति मन के भय को दूर करना।

गतिविधि के चरण:
1: प्रत्येक बच्चे को अंग्रेज़ी शब्दों का नाम देना और उसका मीनिंग बताना।
2: प्रत्येक बच्चे को अपना नाम और अपने अपोजिट का नाम याद करना।
3: कुछ दिनों तक उन नामों से प्रत्येक बच्चे को जानना। और अपने अपोजिट को साथ लेकर चलना।
4: सभी बच्चो को दो कतारों में खड़ा कर सामने वाले का new name बताना।
5: बच्चो द्वारा ❌ में नाम बताना।
6: अब गोल घेरे में बच्चो को खड़ा कर प्रत्येक बच्चे का new name पूछना।
7: जो बच्चा जितने सही answer देता है वही उसका प्राप्तांक होगा।
8: इन आंकड़ों के आधार पर बच्चो के प्राप्तांक से उनके स्तर का आंकलन किया जा सकता है।

गतिविधि: बच्चो को दिए गए शब्द Fool,write,wise,more,less,ugly, beutiful,sad,happy,near,preetty,far, more,day, friend, enemy, monkey,night,cat ,mouse,empty 
प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्रा 
क्लास 5 से अंशिका, सृष्टि, प्रतीक, नेहा 
क्लास 4 से रुद्र, कार्तिक, लक्ष्य, नित्या, एसी, शैलजा, परी 
क्लास 3 से इशू, अनन्या, शिवांश, केस्टु, विराट, अक्षत 
क्लास 2 से अभिनव, अंश 

उपरोक्त गतिविधि को 1सप्ताह तक प्रार्थना सभा के बाद प्रति दिन 15 से 20 मिनट कराया गया।

 गतिविधि के अंत में प्राप्त अंक जिसने जितने words याद किए 
रुद्र 17
लक्ष्य 9
प्रतीक 18
अंशिका 18
परी 0
सृष्टि 14
एसी 17
शैलजा 13
नेहा 13
इशू 16
कार्तिक 18
विराट 11
अभिनव 15
अनन्या 12
नित्या 12
केस्टू 17
उपरोक्त आंकलन के परिणाम के आधार पर बच्चों की मानसिक क्षमता का आंकलन करने के लिए उनके प्रदर्शन का अवलोकन किया गया ।इस प्रकार के शब्दावली से जुड़े खेल बच्चों की याददाश्त, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, और शब्दों की समझ को मापने का एक अच्छा तरीका होते हैं। यहाँ हमने प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निम्न निष्कर्ष निकाले।

1. **बच्चों की क्षमता का स्तर:**
   - **अधिक अंक पाने वाले (15-18):** यह बच्चे अच्छे ध्यान और स्मरण शक्ति वाले प्रतीत होते हैं। इनकी समझ और शब्दावली ठीक है। और कक्षा में भी प्रदर्शन ठीक रहता है।

   - **मध्यम अंक पाने वाले (10-14):** इन्हें कुछ शब्दों को याद करने और समझने में कठिनाई हो सकती है। इनका फोकस या तो कम था या अभ्यास की कमी रही होगी।

   - **कम अंक पाने वाले (0-9):** इन्हें अतिरिक्त सहायता की जरूरत है। हो सकता है कि ये बच्चे अभी शब्दावली की मूलभूत जानकारी में कमजोर हों या खेल में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही हो।

### 2. **सुधार हेतु सुझाव:**
   - **व्यक्तिगत अभ्यास:** बच्चों के लिए शब्दों के फ्लैशकार्ड्स बनाए जा सकते हैं ताकि वे बार-बार शब्दों और उनके अर्थों को देख सकें और अभ्यास कर सकें।

   - **ग्रुप डिस्कशन और एक्टिविटीज:** बच्चों को छोटे समूहों में विभाजित करके उन्हें शब्दों को लेकर खेल खेलाए जा सकते हैं, जैसे शब्द की मीनिंग बताओ या चित्र बनाओ। इससे उनके अंदर प्रतिस्पर्धा और समझ में सुधार आएगा।
   - **प्रशंसा और पुरस्कृत करना:** अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना करें और मध्यम एवं कमजोर बच्चों को प्रोत्साहित करें। इससे उनमें सुधार की भावना जागेगी।
   - **ध्यान केंद्रित करने की गतिविधियाँ:** खेलों के जरिए बच्चों के ध्यान और स्मरण शक्ति को सुधारने पर ध्यान दिया जा सकता है, जैसे 'memory cards', 'crossword puzzles', आदि।
   - **मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण:** परी जैसे बच्चों के साथ जिनके अंक शून्य हैं, व्यक्तिगत रूप से बात करें। हो सकता है कि वे शर्मीले हों या खेल में रुचि न हो। उन्हें सकारात्मक वातावरण में सुधार के लिए प्रेरित करें।

इन सभी उपायों से बच्चों की मानसिक क्षमता और उनकी अंग्रेजी शब्दावली में सुधार संभव है।

विद्या विज्ञान की प्रस्तुति 
नोट: हमारे उत्साह वर्धन हेतु व हमारे द्वारा पब्लिश रचना को सबसे पहले पढ़ने के लिय हमे कमेंट व फॉलो करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खटीमा ब्लॉक में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे बेहतरीन प्रयास दिनांक: 18 दिसंबर 2024

कक्षा कक्ष की बोलती दीवार